समाज संगठित होने पर ही हम राजनीति में आगे बढ सकते हैं- पूर्व मंत्री अनिता साह
जनकपुरधाम, मधुकर ।समाज जव तक संगठित नही होगा। तव तक हम राजनीति में नहीं बढ सकते हैं, क्योंकि हम संगठित नही हैं। जव तक हम संगठित नही होंगे हम किसी क्षेत्र में आगे नहींं बढ सकते हैं। उपरोक्त बातें शनिवार को जनकपुरधाम के राम बहादुर साह धर्मशाला में आयोजित तेली कल्याण समाज नेपाल जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 1 कार्यसमिति के दुसरा महाधिवेशन में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए नेपाल सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनिता साह ने कही। उन्होंने कहा कि नेपाल में मधेशी में हमारी आबादी यादव के वाद दुसरी हैं। उन्होंने कहा कि एक रोटी कम खाए लेकिन बच्चे को पाएं। अंधविश्वास, दहेज उन्मूलन के लिए समाज को आगे बढ़ना होगा। महेश की अध्यक्षता तथा शैलेंद्र साह के संयोजकत्व में संपन्न अधिवेशन में वर्तमान कार्यसमिति को ही पुनः मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में नेपाल तेली कल्याण समाज के महासचिव सत्य नारायण साह, केन्द्रीय सदस्य जगदीश साह, जिला अध्यक्ष ललित कुमार साह, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के युवा नेता अंबू प्रसाद साह, बिगुल साह, राम किशोर साह, राम बाबू साह सहित कई लोगों ने विचार रखें। इस कार्यक्रम में सिटी मोनटेंसरी स्कूल के बच्चों ने स्वागत नृत्य, झिझिया नृत्य तथा दहेज आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।


