Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘वॉइस किड्स’ सीजन ५ का खिताब सुवासना खड्का को

 

काठमांडू, सावन ३० – टीवी रियालिटी शो ‘वॉइस किड्स’ सीजन ५ का खिताब सुवासना खड्का को मिला है । शनिवार की रात आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने टीम वाङ्देन शेर्पा की प्रतियोगी के रुप में यह खिताब जीता । अपनी इस जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए सुवासना ने कहा कि – मुझे ऐसा लग रहा था कि चाहे जैसे भी हो वाङ्देन टीम को जिताना ही होगा । शो में पहली बार कोच बने वाङ्देन ने इस जीत क बाद बताया कि सबकुछ सपना जैसे महसूस हो रहा है । उन्होंने कहा कि ‘नाम घोषणा करना बिल्कुल सपने जैसा महसूस हुआ है । ये जीत सुवासना की है । जिन्होंने वोट किया है उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ ।’
फिनाले में सुवासना सहित ८ प्रतियोगियों ने खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा किया । ग्रैंड फिनाले में हिमालय टेलिविजन के अध्यक्ष धर्मराज भुसाल सहित प्रायोजक के प्रतिनिधियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया । इस जीत के बाद खड्का ने १० लाख रुपये नगद प्राप्त किया ।
फिनाले टीम में अर्जुन सापकोटा, आन्भी विष्ट और आर्मन कार्की, टीम मिलन नेवार से, प्राञ्जल ढुंगेल और रुइसाङ पाख्रिन, टीम सत्यराज आचार्य से, कविना राई और सम्राट खनाल तथा टीम वाङ्देन शेर्पा से सुवासना और क्रिएसन रोका ने प्रतिस्पर्धा किया था ।
इसके बाद ‘वॉइस ऑफ नेपाल’ सिजन ८ बहुत जल्द ही दर्शकों के बीच आने की जानकारी सुशील नेपाल दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com