यदि शेखर कोइराला अपनी उम्मीदवारी देते हैं तो वे उनका सहयोग करुँगा – शशांक कोइराला
काठमांडू, सावन ३० – नेपाली कांग्रेस के संस्थापन इतर पक्ष के नेता शशांक कोइराला ने कहा है कि वे पार्टी में विभाजन कर , नए गठन के पक्ष में वे नहीं हैं । शनिवार राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही । उन्होंने कहा कि –पार्टी को विभाजित कर नई पार्टी खोलने के पक्ष में वे हरगिज नहीं हैं । जनता की इच्छा अनुसार पार्टी को परिमार्जित किया जाना चाहिए । १५ वेँ महाधिवेशन में पार्टी के नेतृत्व के लिए वे स्वयं हैं आकांक्षी हैं लेकिन यदि शेखर कोइराला अपनी उम्मीदवारी देते हैं तो वे उनका सहयोग करेंगे ।
उन्होंने बताया कि सभापति पद कें वे इच्छुक हैं लेकिन केवल उनकी इच्छा से तो नहीं होगा । नवीन और संगठित कांग्रेस के पक्ष में सभी को क्रियाशील होना चाहिए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सैद्धान्तिक विषय को लेकर नहीं वरन विकास को मुख्य मुद्दा बनाएगी ।


