Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी में काम नहीं करना है तो घर बैठने से होगा – ओली

 

काठमांडू, सावन ३० – नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने पार्टी रूपांतरण की मांग करने वालों को पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि पार्टी रूपांतरण के नाम पर हल्ला हंगामा किया जा रहा है,इसी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने यह चेतावनी दी है । शनिवार इलाम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी का विरोध कर सामाजिक संजाल में अपनी मनमर्जी से कुछ भी लिखना और पार्टी कार्यालय के कैंटिन में बैठकर हंगमा करने वाले काम को बंद करने की चेतावनी दी है ।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस तरह की गतिविधियां अगर नहीं रोकी गई तो अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी । उन्हांने कहा कि “पार्टी के विरोध में, सामाजिक संजाल में मनमाने तरीके कुछ भी करके, कुछ भी लिख कर नही चला जा सकता है । पार्टी में रहना है तो अनुशासन में रहना होगा ।’’ ओली ने कहा कि – पार्टी में काम नहीं करना है तो घर बैठने से होगा । समझाए जाने पर भी अगर नहीं समझे तो उनपर विधि और विधान अनुसार कारवाई की जाएगी ।
ओली ने कहा कि फागुन २१ के निर्वाचन में एमाले को वोट कम क्यों मिला ? यह एक गंभीर विषय है । उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्य बहुत हैं लेकिन वोट कम आए । इसे समाप्त करना होगा । २८ लाख वोट आना चाहिए था लेकिन १४ लाख वोट का आना गंभीर विषय है । इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com