ब्रह्मर्षि समाज के साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को ब्रह्मर्षि समाज नेपाल का साधारण सभा डा.विजय चौधरी की अध्यक्षता में साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न हुयी। इस साधारण सभा में नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया गया तथा नया केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष द्वयगोविन्द राय चंदन, शत्रुघ्न ठाकुर, महासचिव रवीन्द्र कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, सचिव दीपक मिश्र मनोनीत किए गए हैं। इसी तरह सदस्य में सरिता शर्मा, विभा पांडेय अमर कुमार पांडे, नवीन पांडेय, दीपक ठाकुर, रुपेश ठाकुर, अनिल पांडेय, जय नंदन पांडेय, सुमन ठाकुर मनोनीत किए गए हैं।
इस साधारण सभा में पूर्व मंत्री जीतेन्द्र सोनल, पूर्व मंत्री राम सरोज यादव, बिधायक दीपेंद्र कुमार ठाकुर, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी, मनरा सिसवा के मेयर मोहन पांडेय, पूर्व सीडीओ राम रतन मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


