Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

 

काठमांडू, आषाढ़ १ – द्विपक्षीय सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारत के उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमा सुरक्षा अधिकारियों की टीम कंचनपुर स्थित गड्डाचौकी नाका होते हुए नेपाल पहुँच चुकी है ।
नेपाल के कंचनपुर जिला के भीमदत्तनगर में आयोजित होने जा रहे नेपाल–भारत द्विपक्षीय सीमा सुरक्षा बैठक में दोनों देशों के सुरक्षा निकायों के उच्च अधिकारियों की सहभागिता होगी । बैठक में नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र में देखे जा रहे विभिन्न समस्याओं, सीमा विवादों, सीमा क्षेत्र में होने वाले आपराधिक गतिविधिों पर नियंत्रण, मानव तस्करी, लागु औषध की तस्करी तथा सीमा पार सुरक्षा व्यवस्थापन को अधिक प्रभावकारी बनाने के विषयों पर चर्चा की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *