Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजावादियों व्दारा किया गया चक्का जाम पर पुलिस हस्तक्षेप

 

rajabadiharu कैलास दास, जनकपुर,२६ श्रावण । राजावादियों व्दारा २०४७ साल का संविधान पुनस्र्थापना की मांग करते हुए पूर्वपश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत ढल्केवर मे शुक्रवार को चक्का जाम किया था । इस पर  पुलिस के हस्तक्षेप करने पर राजा के समर्थकों ने प्रर्दशन किया था ।

‘२०४७ साल के संविधान पुनस्र्थापना हमर अभियान’ नारा के साथ राजावादीयों ने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम अन्तर्गत प्रदर्शन किया था । पूर्व–पश्चिम राजमार्ग के ढल्केवर मे तीन घण्टा चक्का जाम करने का कार्यक्रम मे पुलिस हस्तक्षेप करने के बाद ‘राजा आउ देश बचाउ’ २०४७ साल के संविधान लागु कर’, हिन्दु राष्ट्र घोषणा कर’ सहित के  नारा राजा के समर्थको ने प्रदर्शन करते हुए लगाया था ।  प्रर्दशन के बाद ढल्केवर चौक मे कोणसभा भी किया था ।

यह भी पढें   ५२ महिलाएँ को धूप और अचार बनाने की तालिम दी गई 

कोणसभा को सम्बोधन करते हुए अभियान के संयोजक किशोरी महतो ने २०४७ साल के संविधान पुनस्र्थापना नही होने तक आन्दोलन जारी रहने का चेतावनी भी दिया है । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चक्काजाम करने के बाद भी सरकार लोकतन्त्र मे जो दमनकारी नीति अपनाई है उसका हम घोर विरोध करते है उन्होने कहा ।

प्रदर्शन सहित के चक्का जाम करने के बाद पुलिस हस्तेक्षप कर राजमार्ग बन्द नही करने दिया गया  था । अभियान अन्तर्गत राजावादीयों ने विभिन्न १० चरण के आन्दोलन का कार्यक्रम भी घोषणा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *