बाँके, बर्दिया और सीमावर्ती क्षेत्र रुपैडिहा मे ईद–उल–फित्र (ईद) का पर्व
नेपालगन्ज, पवन जायसवाल, श्रावण २६ गते ।
मुस्लिम समुदाय का महान पर्व ईद– उल– फित्र (ईद) बाँके और बर्दिया जिला में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों बडा धूमधाम के साथ मनाया ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज बाजार के बी.पी. चौक में रहे ईदगाह में सामूहिक रुप से नमाज पढकर ईद मनाया गया । एक महीने तक रोजा (ब्रत) रहकर अन्तिम दिन चाँद देखकर ही ईदगाह में जाकर सामूहिक रुप में नमाज पढते है ।
सामूहिक नमाज पढने के लियें ईदगाह में प्रयाप्त जगह नही होने से ईदगाह के अगाडी रहा दोकानों के छत और सुर्खेत रोड पर सामूहिक रुप में नमाज पडे गया था।
इस ईद पर्व में अपने कमाई का चल सम्पतियों का ढाई प्रतिशत अंश गरीब, असहाय, दीन दुःखी लोगों को दान करने का चलन भी रहा है । और एक खास चीज ए भी है अगर किसी से बर्ष दिनों में छोटी छोटी गलतियाँ या रिसिवी हुआ है तो उस को इस पर्व में भूलाकर अन्त्य करके एक आपस में गले से लगे मिलकर अमन चयन के लियें अल्लाह से कामनायें भी करते है ।

इस पर्व चाहे जितना भी गरीब से गरीब हो वो भी नयाँ– नया कपडे जरुर पहनते है और इस में बडे– बडे लोगों कपडे भी दान करते है । ईद में मीठा– मीठा सेवई बनाकर अपने– अपने इष्ट, मित्र, दोस्त और नजदीक के रिस्तेदारों को निमन्त्रण (दावत) देकर ईद पर्व मनाते है ।
तीन दिनों तक इस पर्व को मनाते है और तीन दिनों तक खाते, खिलाते भी रहते है । इस नेपालगन्ज बाजार में अधिक बस्ती होन के नाते अन्य जगाह से भी ज्यादा ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है ।
सीमावर्ती क्षेत्र रुपैडिहा बाजार में बधाई आदान प्रदान
मुस्लिम समुदाय लोगों का महान पर्व ईद– उल– फित्र (ईद) के अवसर में बाँके जिला के गरल्जारे अदब नेपालगन्ज के सचिव मो. मुस्तफा अहसन कुरैशी ने इष्ट मित्र, पत्रकार समाजसेवी, साहित्यकार, व्यापारियों लगायत के लोगों तथा हिन्दू और मुस्लिम बन्धु के वीच शुक्रवार को बधाई आदान प्रदान और मिष्ठान सेवई खिलाकर ईद पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
इसी अवसर में बाँके जिला के भेरी साहित्य समाज के अध्यक्ष हरि प्रसाद तिमिल्सना, कोषाध्यक्ष कविराज रेग्मी, प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर बस्नेत, दैनिक नेपालगन्ज के प्रधान सम्पादक झलक गैरे, जनमत अर्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके लगायत लोगों की सहभागिता रही ।
इसी तरह सीमावर्ती क्षेत्र बाँके जिला से जुडा हुआ रुपैडिहा बाजार में रहने वाले जदीद मरकज उर्दू साप्ताहिक के पत्रकार अकबर अली कुरैशी ने भी नेपाल भारत के पत्रकार, इष्ट, मित्रों को महान पर्व ईद–उल–फित्र (ईद) के अवसर में मिष्ठान भोजन सेवई और विभिन्न परिकार खिलाकर ईद मनाया ।
जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके और हिमालिनी हिन्दी मैगेजीन के पत्रकार पवन जायसवाल ने सीमा पर भारत के रुपइडिहा जाकर महान पर्व ईद–उल–फित्र (ईद) के अवसर पर भारतीय मुस्लिम पत्रकार और अन्य मान्यजनों के वीच शुभकामना आदान प्रदान और बधाई ज्ञापन किया और दावत में सहभागिता जनाया ।

