Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी अपना अधिकार छिन कर लेगा- ठकुर, साह और चौधरी तमलोपा प्रवेश

 

Sahavagi Leadersलिलानाथ गौतम ,काठमांडू, (श्रावण २७, आइतबार) । मधेशी जनअधिकार फोरम (गणतान्त्रिक) के महासचिव अकबल अहमद साह महन्थ ठाकुर के नेतृत्व वाली तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी (तमलोपा) में प्रवेश किये है । आइतबार तमलोपा पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन करके साह सहित फोरम गणतान्त्रिक के केन्द्रिय सदस्य श्यामसुन्दर चौधरी भी तमलोपा मे प्रवेश किये है । साह और चौधरी लगायत फोरम गणतान्त्रिक के कुछ नेताओं ने गत शनिबार पार्टी परित्याग किया था ।
पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता साह ने कहा कि फोरम गणतान्त्रिक मधेश के प्रति इमान्दार न होने के कारण ही उन्होंने फोरम गणतान्त्रिक परित्याग किया है । उनका दावा था कि पार्टी नेतृत्व हर समय सत्ता और कुर्सी के प्रति ही केन्द्रित होता रहता है । साह से हिमालिनी ने पूछा कि पद और कुर्सी सुरक्षित करने के लिए ही आपने फोरम गणतान्त्रिक छोडकर तमलोपा प्रवेश किया है, नहीं ? प्रश्नको प्रतिवाद करते हुए साह ने कहा– ‘कुर्सी तो मैं जिस पार्टी में जाऊँ सुरक्षित ही रहेगा । लेकिन मधेश के प्रति इमान्दार दल और पार्टी नेतृत्वको ढूढ़ते हुए में तमलोपा आया हूँ ।’Akabal Ahamad Sha
स्मरण रहे, साह राप्रपा और नेकपा एमाले के भी पुराने नेता हैं । मधेश आन्दोलन के वाद उपेन्द्र यादव नेतृत्व के फोरम नेपाल में प्रवेश करनेवाले शाह, जब जेपी गुप्ता ने पार्टी फोड़ लिया, उस में उनका भी समर्थन रहा था । भ्रष्टाचार के आरोप में जेपी जेल जाने के बाद राजकिशोर के नेतृत्व मे बने फोरम गणतान्त्रिक में वह महासचिव बने थे । साह के साथ तमलोपा प्रवेश करनेवाले केन्द्रिय सदस्य श्यामसुन्दर चौधरी ने भी हिमालिनी को वही बात कहा– ‘फोरम गणतान्त्रिक स्वार्थ केन्द्रित हो गया है । इसीलिए उसको छोड़कर तमलोपा में आया हूँ ।’
नव प्रवेशी को स्वागत करते हुए तमलोपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने बताया कि चुनावी माहोल बढने के कारण मधेश प्रति इमान्दार नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी में आ रहे हैं । ‘इतिहास से लेकर वर्तमान तक शासक वर्ग ने मधेश प्रति विभेद कायम राखा है’ ऐसा आरोप लगाते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– ‘इसी तरह का विभेद कायम रहे तो हर मधेशी अपने अधिकार छिन कर ले लेंगे ।’ आगामी मार्गशिर्ष ४ गते कोई भी हांलात में चुनाव होनी की बात पर जोड देते हुए उन्होंने कहा– ‘तमलोपा इसके लिए प्रतिवद्ध हैं ।’
तस्वीरः हिमालिनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com