Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूपन्देही का बेलहिया सीमा आज से खुला, पर्यटन व्यवसायी में खुशी, आवागमन शुरू

 

हिमालिनी संवाददाता / महेश गुप्ता | बेलहिया :नेपाल भारत सीमा पर स्थित एसएसबी ने आज सुबह से नेपाल से भारत और भारत से नेपाल जाने वाले सभी भारतीय पर्यटक वाहनों के प्रवेश पर से प्रतिबंध हटा लिया है।
अब आपलोग बेधड़क भारतीय वाहन नेपाल और नेपाली वाहन भारतीय सीमा में ले जा सकेंगे।बता दें कि करीब 18 महीने बाद शर्तों के साथ भारत से नेपाल और नेपाल से भारत जाने की अनुमति मिल गयी है।
भारत सीमा के एसएसबी 22वीं वाहिनी के पदाधिकारी ने बताया है कि अब भारतीय सीमा से वाहन नेपाल ले जा सकेंगे और नेपाल सीमा में भारत वाहन ला सकेंगे । विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) को नेपाल ने अपनी सीमा को खोल दिया था, लेकिन SSB के पदाधिकारी ने आदेश न मिलने का हवाला देकर वाहनों को नेपाल नहीं जाने दे रही थी। उनका कहना था कि उनके पास कोई आदेश नहीं आया है।नेपाल भारत मैत्री संघ के पदाधिकारी ने सीमा खिलने के संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। शनिवार को भारत सरकार का आदेश मिलने के बाद सीमा की सुरक्षा में तैनात SSB ने रविवार को आवागमन पर रोक हटा लिया है।बता दें कि नेपाल सरकार ने कोरोना को मद्दे नजर रखते हुए पिछले साल 22 मार्च में नेपाल भारत सीमा को आम लोगों के सवारी साधन पर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।नेपाल के बाद अब भारतीय सीमा खुलने से बेलहिया व सोनौली के व्यापारीयो लोगों ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।
रुपनदेही जिल्ला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी ऋषिराम तिवारी ने बताया कि नेपाल आने वाले लोगों पर कई शर्तें भी लगाई गई हैं। सोनौली सीमा से भारतीय व विदेशी पर्यटकों को ऑनलाइन फार्म भरकर और पिसीआर चेकप का ७२ घंटे के अन्दर का निगेटिव रिपोर्ट के बाद नेपाल में आने और भंसार करने की अनुमति दी गयी है।यात्रियों को कोरोना जांच की रिपोर्ट व टीकाकरण प्रमाण पत्र भी भंसार लगजात में लगाना पड़ेगा।

यह भी पढें   राप्रपा के महामंत्री शरदराज पाठक ने किया पार्टी परित्याग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com