Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालीवूड अभिनेता अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा काठमान्डू में

 

फिल्म ‘ऊँचाई’ की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के तीन कलाकार नेपाल आए हुए हैं। बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा अभिनेता अनुपम खेर के साथ सोमवार सुबह काठमांडू पहुंचे। नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मनिराज लामिछान ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेताओं की एक टीम आज नेपाल के मस्तांग और अन्य क्षेत्रों में फिल्मों की शूटिंग के उद्देश्य से नेपाल आई है।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वो कब मस्तांग जाएँगे । बॉलीवुड के मशहूर राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग मस्तांग के अलग-अलग लोकेशन पर होने वाली है. निर्माता-निर्देशक सूरज बडाजात्या की टीम अगस्त के अंत में फिल्म स्थल का निरीक्षण करने के लिए मस्तांग पहुंची थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

फिल्म की शूटिंग मस्तांग में करीब 10 दिनों तक चलेगी। इसी तरह, नेपाल में अन्य स्थानों का भी चयन किया गया है, लेकिन कोई और विवरण जारी नहीं किया गया है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि लंबे समय के बाद उन्हें काठमांडू आने का मौका मिला है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com