Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली की लेडी डान को नेपाल से आगरा बुला कर किया गया गिरफ्तार

 

जयपुर

जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में 17 अक्टूबर 2020 को बाला जी ज्वेलर्स  में डकैती की वारदात में शामिल एक शातिर महिला ईसा परियार को जयपुर पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। ईशा परियार के तार दिल्ली में गैंगस्टर मुकीम काला और सादर खान सँग से जुड़े है। वह जयपुर में काम को अंजाम देने के बाद नेपाल में फरार होकर समय कट रही थी। सब इस्पेक्टर संदीप कांस्टेबल मुकेश ने लगातार सोशल मीडिया पर सर्वे किया। तब इसके बारे में हिंट मिला।

यह भी पढें   नवरात्रि की आस्था और नारी की व्यथा : कैलाश दास

इसे नेपाल से भारत बुलाने के लिए दोनों पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जाल बिछाया फिर पुलिसकर्मियों ने उससे सम्पर्क किया और खुद को राजस्थान का गैंगस्टर  बताया। यह भी कहा कि जयपुर में एक बड़ी लूट वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग में एक महिला सदस्य की जरुरत  है। उन्होंने महिला को बताया कि हाल ही में उनलोगों ने एक करोड की लूट की वारदात की है । इसलिए वो अपनी मर्जी के मुताबिक अपना हिस्सा ले सकती है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अक्टुबर 2026 हो गुरुवार शुभसंवत् 2083

पुलिस के जाल में फंसी ईसा परियार नेपाल से बस में बैठकर भारत के लिए रवाना हो गई। वह सोनौली बॉर्डर पार कर आगरा पहुंच गई। वहाँ दोनों पुलिसकर्मियों ने उससे संपर्क किया। इसके बाद इशारा मिलते ही आस पास मौजूद मुरलीपुरा थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने ईशा को पकड लिया फिर जयपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया । डी एस पी (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि परियार उर्फ  इसु सिंह उर्फ निशा उर्फ बिट्टु है । जो  मूलरूप से नेपाल में वार्ड नंबर 13 नगरपालिका रत्ननगर जिला चितवन नारायणी में रहती है। कभी कभी दिल्ली में मालवीय नगर थाना क्षेत्र में प्लॉट नंबर 23  में भी रहती है।

यह भी पढें   राजर्षि जनक और नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा ‘मिथिला संपदा संवाद श्रृंखला’ का आयोजन

स्रोत ओनइंडिया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com