बाँके,बर्दिया और कैलाली की नदियों में बाढ़, सतर्क रहने का आग्रह
काठमांडू, आषाढ़ १६ – बारिश की वजह से आज (मंगलवार) देश की कुछ छोटी नदियों में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि बाँके, बर्दिया और कैलाली से होकर बहने वाली छोटी नदियों में बाढ़ आ गई है । आज सुबह ११ः३० बजे सूचना जारी करते हुए विभाग ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से पूरे दिनभर सतर्क रहने का आग्रह किया है ।
विभाग ने कहा है कि “बाँके, बर्दिया और कैलाली से होकर बहने वाली छोटी –छोटी नदियों में बाढ़ आने के कारण नदी के आसपास के बस्तियों में रहने वाले लोग आज दिनभर सतर्क रहें ।”


