Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘खिलाडि़यों में देशभक्ति होनी चाहिए, उनमें देशभक्ति नहीं होगी तो ऐसे खिलाड़ी वास्तविक खिलाड़ी नहीं हो सकते – केपी ओली

 

काठमांडू, आषाढ़ १६ – नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि ‘खिलाडि़यों में देशभक्ति होनी चाहिए, उनमें देशभक्ति नहीं होगी तो ऐसे खिलाड़ी वास्तविक खिलाड़ी नहीं हो सकते है । आज (मंगलवार) नेपाल खेलकूद महासंघ के राष्ट्रीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही है ।
बैठक को संबोधित करते हुए नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकार के हस्तक्षेप के कारण ही अखिल नेपाल फुटबॉल संघ (एन्फा) अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिबंध का सामना कर रहा है । नेपाल खेलकूद महासंघ के राष्ट्रीय बैठक में अध्यक्ष ओली ने कहा कि विश्वकप फुटबॉल चल रहा है तो ऐसे समय में नेपाल का प्रतिबन्धित होना दुःखद है ।
अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) द्वारा नेपाल पर प्रतिबंध लगाए जाने की घटना प्रति दुःख व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री समेत रहे ओली ने कहा कि खेल क्षेत्रों को प्रतिबंध की अवस्था से मुक्त कराने के लिए इसे जड़ से ही सुधार करने की आवश्यकता है ।
ओली ने कहा कि ‘ऐसी स्थिति को हमें ही परिवर्तन करना होगा । इसे सिर्फ उपरी सतह से ही परिवर्तन नहीं करना होगा वरन इसमें जड़ से ही परिवर्तन करना होगा । तभी इसमें वास्तविक सुधार संभव है ।’
अध्यक्ष ओली ने कहा कि ‘खिलाडि़यों में देशभक्ति होनी चाहिए । अगर उनमें देशभक्ति नहीं होगी तो ऐसे खिलाड़ी वास्तविक खिलाड़ी नहीं हो सकते । उन्होंने शुभकामना दी कि नेपाल खेलकूद महासंघ को देशभक्ति और राष्ट्रीय गरिमा को समझने वाले खिलाडि़यों को उत्पादन करने के कार्य में सफलता मिलें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *