उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक ने ८१ वर्षीय गरीब असहाय बुजुर्ग कैदी को छुडाया

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।
८१ वर्षीय एक बुजुर्ग कैदी गरीब असहाय होने के कारण २२ हजार अर्थ दंड माननीय न्यायालय बहराइच में जमा कर के रिहाई करवा कर परिवार जनों को सुपुर्द किया गया ।
उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ शासन, प्रशासन, के साथ सामाजिक एवं धार्मिक, कार्यों में समर्पित माननीय लोकप्रिय यशस्वी चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जिला सचिव÷जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य जिला कारागार बहराइच जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, उप जिला सचिव विनोद कुमार कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जिला बहराइच की टीमद्वारा कैदी कैदी हनुमान प्रसाद चौरसिया पुत्र श्याम लाल चौरसिया निवासी कल्लूपूर्वा थाना पयागपुर जनपद बहराइच का माननीय न्यायालय बहराइच में को २२ हजार रुपैया अर्थ दण्ड जमा करके रिहाई करके वह कैदी को घर सकुशल भेजवाया गया । लगभग ७ वर्षों से जेल की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद चौरसिया, पुत्र श्याम लाल, चौरसिया जो निवासी कल्लूपूर्वा थाना पयागपुर जनपद बहराइच के रहने वाले हैं । वह कैदी को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति रुपईडीहा नानपारा एवं बहराइचद्वारा रिहाई कर करके सकुशल उनके घर भेजवाने की कार्य किया गया ज्ञातव्य में हो जिला कारागार बहराइच के जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने यह जानकारी दी । बायोबृद्ध ८१ वर्षीय कैदी हनुमान प्रसाद का विगत पाँच वर्षों से जिला कारागार बहराइच में सजा काट रहा निरीह गरीब असहाय होने के कारण अर्थ दण्ड की रहा नहीं जमा कर पा रहा था । इस कैदी का चाल चलन भी अच्छा रहा इनको छुडाने के सहयोग करने में उत्तर प्रदेश अपराध समिति के पदाधिकारियोंद्वारा २२ हजार रुपैया अर्थ दण्ड माननीय न्यायालय बहराइच में जमा करके उसके परिवार जनों के लड़के को सुपुर्द कर दिया गया था । उनको सकुशल घर के परिवार जनों को सौंप दिया गया था । वह अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति समिति जिला सचिव÷जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य, जिला कारागार बहराइच जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसांैधन, जिला उप–सचिव विनोद कुशवाहा, पूर्व उप–ब्लाक प्रमुख मन्त्री तेज प्रसाद वर्मा आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा नगर सचिव राजीव कुमार अग्रवाल, जिला संगठन मन्त्री रमेश कुमार मिश्रा, संगठन मन्त्री मोहसिन भाई, मन्त्री पप्पू प्रधान ब्लाक बलहा गुलाल पूर्वा आदि लोग वह अवसर पर मौजूद थे ।

