Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश दो के मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत को  प्रदेश सभा में दो-तिहाई सांसदों से विश्वास मत मिला

 

 

प्रदेश दो के मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत को  प्रदेश सभा में दो-तिहाई सांसदों से विश्वास मत मिला है।

बुधवार को हुई प्रदेश सभा की बैठक में उन्हें राज्य विधानसभा के ७७ सदस्यों का विश्वास मत प्राप्त हुआ। उनके खिलाफ तेईस लोगों ने मतदान किया।

संविधान के धारा १८८ के उपधारा २ और प्रदेशसभा के कार्य सञ्चालन नियमावली २०७५ के नियम १४३ के उपनियम (४) बमोजिम प्रदेश सभा में विश्वास का मत लेने के लिए मुख्यमन्त्री राउत दद्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में मत विभाजन करने पर उनके पक्ष में ७७ प्रदेश सांसद ने मत दिया था ।

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

प्रदेश दो  में तीन माओवादी सांसदों को बर्खास्त किए जाने के बाद राज्य विधानसभा में १०३ सदस्य हैं।

इनमें सत्तारूढ़ जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) के ३८, नेपाली कांग्रेस के १९, माओवादी केंद्र से ८, सीपीएन (सोशलिस्ट) के १३, नेपाल फेडरल सोशलिस्ट पार्टी के १ और १ निर्दलीय सांसद ने सरकार का समर्थन किया है.

डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी (एलएसपी) के १६ सदस्यों में से पंद्रह और सीपीएन-यूएमएल के आठ सदस्यों ने मुख्यमंत्री राउत द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया था।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com