Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अक्टूबर हिंदू विरासत का महीना, इसमें हिंदू मनाते हैं अपनी संस्कृति का उत्सव : अमेरिकी सांसद

 

वाशिंगटन, प्रेट्र।

अक्टूबर को हिंदू विरासत का महीना बताते हुए अमेरिका के एक सांसद ने बुधवार को कहा कि इस महीने में पूरे देश का हिंदू समुदाय साथ आकर अपनी संस्कृति और विविधता भरी आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव मनाता है।

सांसद डारिन लाहूद ने कहा कि हिंदू विरासत महीना हिंदुओं की आस्था का उत्सव मनाने का समय है जब इलिनोइस के 18वें कांग्रेसनल जिला सहित 32 राज्यों के 91 कांग्रेसनल जिलों में उत्सव का आयोजन होता है। प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा, ”अध्यक्ष महोदय, मैं अक्टूबर के महीने को हिंदू विरासत महीने के रूप में मनाना चाहूंगा। अक्टूबर का महीना ऐसा समय है जब देश भर का हिंदू समुदाय साथ आता है और अपनी संस्कृति तथा विविधता भरे आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव मनाता है।”

यह भी पढें   प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु

सांसद ने कहा, ”जीवंत हिंदू-अमेरिकी समुदाय इससे कुछ अलग नहीं है और मुझे अपने क्षेत्र 18वें कांग्रेसनल जिले में उत्सव का समर्थन करने पर गर्व है।” पिछले सप्ताह एक अन्य सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी सदन में अक्टूबर को हिंदू विरासत का महीना कहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com