Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानिए माँ लक्ष्मी कहाँ नहीं रुकती हैं

 

माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी कहा गया है। कहते हैं कि धन है तो जीवन की आधी से ज्यादा समस्या तो यूं ही समाप्त हो जाती है। माता लक्ष्मी के रूठने से जीवन में दरिद्रता का समावेश हो जाता है। दरिद्रता को महारोग माना गया है। आओ जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कहां रूकना पसंद नहीं है और क्यों।

1. गंदगी : माता लक्ष्मी को गंदी जगह पर रूकना पसंद नहीं है, क्योंकि उन्हें गंदगी अच्छी नहीं लगती है। यही कारण है कि शुक्रवार, दीपावली और महालक्ष्मी के व्रत के समय घरों का साफ-सुधरा किया जाता है।

यह भी पढें   सगरमाथा के प्रवेश द्वार लुक्ला में पर्यटकों की भारी भीड़, पर्यटन व्यवसाय में लौटी रौनक

2. गृहकलह : माता लक्ष्मी वहां नहीं रूकती है जहां पर गृहकलह होता हो। उन्हें गृहकलह पसंद नहीं है।

3. देर तक सोना : माता लक्ष्मी वहां भी नहीं रूकती है जहां के लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं।
ऐसे लोगों से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं।

4. स्त्री का अपमान : जिस घर में महिलाओं का अपमान होता हो वहां पर भी माता लक्ष्मी रूकती नहीं है।

5. जूते-चप्पल : यदि आपके घर में जूते-चप्पल एक स्थान पर व्यवस्थित नहीं रखे हैं तो माता लक्ष्मी नाराज होकर आपके घर से चली जाएंगी।

यह भी पढें   तिहार पर फूलों का कारोबार तेज, राजधानी में 64.5 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान

6. नल से पानी टपकना : कहते हैं कि यदि आपके घर के नल से पानी टपकता रहता है तो इसे धन का व्यर्थ ही व्यय होगा। इससे भी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com