Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीति धन्धा हो चुका है, सांसद् सब बिक जाते हैंः यादव

 
उपेन्द्र यादव, फाईल तस्वीर

सप्तरी, अक्टूर २१ । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि पार्टी आधारित चुनाव ही भ्रष्टाचार का मूल कारण है । उनका कहना है कि चुनाव में उम्मीदवार की ओर से जो फजूल खर्च होता है, चुनाव जितने के बाद उसको वसूल किया जाता हैं, जिसके कारण भ्रष्टाचार बढ जाता है ।
राजविराज में बुधबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि आज से कई स्थानीय उम्मीदवार टिकट मांगने लगे हैं, जो कहते हैं कि चुनाव के लिए वह करोड़ों जमा कर चुके हैं । उन्होंने दावा किया कि वडाध्यक्ष टिकट के लिए ५० लाख और मेयर टिकट के लिए १० करोड़ रकम जमा करने की बात करते हुए टिकट मांगनेवाले आ चुके हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘कितनी ईमानदारिता के साथ काम किया है, जनता के साथ संबंध कैसा है, यह बात गौण रहता है, सिधे कहते है कि ५० लाख या १० करोड जमा हो चुका है, मुझे टिकट चाहिए ।’ उनका कहना है कि इस तरह की घटना के पीछे पार्टी आधारित चुनाव प्रणाली ही मुख्य जिम्मेदार है । उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार कम करना है तो स्थानीय चुनाव निर्दलीय होना चाहिए । अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘हमारे यहां तो ऐसी बिडम्बना है कि जनता किस को वोट दे रहे है, वह भी नहीं जानते हैं । अब जनता को जागरुक होना जरुरी है ।’
उन्होंने आगे कहा– ‘१० करोड़ खर्च कर कोई क्यों राजनीति करते हैं ? जब इसतरह खर्च कर चुनाव में विजयी हो जाते हैं तो चुनाव में खर्च किए गए मूल्य असूल करने के लिए भी काम किया जाता है । इसतरह आज राजनीति धन्धा हो चुका है ।’ उन्होंने कहा कि सिर्फ स्थानीय तह में ही नहीं, केन्द्रीय राजनीति करनेवाले भी इसी तरह के धन्धा में लग चुके हैं । अध्यक्ष यादव ने कहा कि चुनाव जीतकर सांसद् होनेवाला व्यक्ति चुनावी खर्च वसूल करने के लिए चुनाव के बाद बिक जाते हैं, खूद का मूल्य निधारण कर बार्गेनिङ करते हैं । उन्होंने कहा कि राजनीति आज सेवा और पेशा नहीं रहा, व्यापार बन गया । उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थिति अन्त्य करने के लिए चुनाव प्रणाली परिवर्तन होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com