Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसानों को धान की फसल का मुआवजा देने का राष्ट्रपति का अनुरोध

 
विद्यादेवी भण्डारी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ अक्टूबर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने सरकार से लगातार बारिश के कारण नुकसान झेल रहे किसानों को राहत और मुआवजा देने का आग्रह किया है । गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ऐसा आग्रह किया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आचार्य द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘नष्ट हुए धान, विभिन्न भौतिक पूर्वाधार की राहत और क्षतिपुर्ति और पुननिर्माण में समन्वय किया जाए । इसीतरह, राष्ट्रपति भंडारी ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समुदायों से पीड़ीतों के बचाव और राहत कार्य में आवश्यक समन्वय और सहयोग के साथ शामिल होने का आग्रह किया । राष्ट्रपति भंडारी ने भी नागरिकों से भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *