जनमत पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा पेयजल निगम जनकपुर के प्रमुख ऊपर दुर्व्यहार
जनकपुरधाम, २१ अक्टूबर । सीके राउत नेतृत्व में रहे जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनकपुरधाम स्थित पेयजल निगम के प्रमुख जागेश्वर कुशवाह के ऊपर दुर्व्यहार किया है । आज लाठी जुलुस के साथ पेयजल कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं ने निमत्त प्रमुख कुशवाह को नियन्त्रण में लेकर अर्धनग्न अवस्था में जनकपुर उपमहानगरपालिका परिक्रमा करवाया है ।
नगर परिक्रमा कराते हुए जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा के शरीर को मिट्टी से ढक दिया है और उनकी कमीज भी फाड़ दी है । पुलिस ने कहा है कि इसतरह का हरकत करनेवाले एक दर्जन कार्यकर्ताओं को नियन्त्रण में लिया गया है ।
स्मरणीय है– जनकपुरधाम में हुए सडक निर्माण संबंधी विषयों को लेकर जनमत पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रदर्शन किया है । उन लोगों को कहना है कि सडक में खोदे गए गड्ढे को जस का तस छोड़ दिया गया है । इधर उपमहानगरपालिका और पेयजल निगम बीच इस विषय में आरोप–प्रत्यारोप भी चल रहा है ।

