सप्तरी में करंट लगने से एक ही परिवार के ४ सदस्य गंभीर घायल

सप्तरी, २१ अक्टूबर । सप्तरी जिला में करंट लगने से एक ही परिवार के ४ सदस्य गम्भीर घायल हो गए हैं । जिला सदरमुकाम स्थित राजविराज नगरपालिका–६ निवासी ४० वर्षीय शिव नारायण साह को आज सुबह करंग लग गई थी । उनके घर के छत में रहे होर्डिङ बोर्ड आंधी तूफान के कारण नजदीक में ही रहे ११ हजार भोल्ट वाला विद्यूतीय वायर में टच हो गई थी । जिसक चलते साह परिवार के ४ सदस्य गम्भीर घायल हो गए हैं ।
सप्तरी पुलिस ने कहा है कि शुरु में साह को करंट लगी थी । उसके बाद साह को करंट से छुटाने के लिए जानेवाली ३५ वर्षीया पत्नी संतोसी साह, ३८ वर्षीय भावी राजकुमारी साह, १८ वर्षीय भतीज रक्षित साह को भी करंट लग गई । उन लोगों को की उपचार राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह अस्पताल में हो रहा है ।

