Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान पार्टी नेतृत्व के कारण कांग्रेस कमजोरः सिंह

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने दावा किया है कि नेपाली कांग्रेस की वर्तमान नेतृत्व के कारण कांग्रेस पार्टी कमजोर होती जा रही है । उन्होंने कहा कि वर्तमान नेतृत्व विधिसम्मत और संस्थागत रुप में आगे नहीं बढ़ रही है, पार्टी के अन्दर लोकतान्त्रिक अभ्यास भी नहीं है ।
नेपाली कांग्रेस धादिङ जिला धनुबेसी नगर समिति भवन उद्घाटन करते हुए नेता सिंह ने कहा– ‘कई बार कार्यतालिका संशोधन करने से भी पार्टी महाधिवेशन नहीं हो पा रही है । पार्टी महाधिवेशन करने में असफल पार्टी कैसे देश चलाएगी ? जनता की ओर से इस तरह का प्रश्न आने लगा है । इसीलिए अब कोई भी बहाना–बाजी चलनेवाला नहीं है ।’
नेता सिंह ने कहा कि पार्टी को विधिसम्मत और संस्थागत रुप में संचालन करने के लिए ही वह पार्टी सभापति पद में प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘गणेशमान परिवार ने आज तक सिर्फ त्याग किया है, अब मैं पार्टी को नेतृत्व प्रदान करुंगा । गणेशमान पुत्र होने के नाते मैं राजनीति में आय नहीं हूँ, राजनीति में मेरा एक अलग ही पहचान और संघर्ष भी है । मैं अन्य क्षेत्र में असफल होने के कारण राजनीति में आया हूँ, ऐसा भी नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *