Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महापर्व महाव्रत करवा चौथ इस बार बड़े अच्छे संयोग में आ रहा, जानिए पूजा का शुभ मुहुर्त

 

महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का महाव्रत करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर दिन रविवार को है।
करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जानेवाला महापर्व महाव्रत करवा चौथ इस बार बड़े अच्छे संयोग में आ रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को है। खास बात यह है कि 5 साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रती सुहागनों को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद के लिए यूनिलीवर नेपाल ने दिए 5 करोड़ रुपये

शाम 6:55 से शाम 8:51 बजे तक करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त
इस बार अत्यंत शुभ रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। कहीं कहीं यह 8 बजकर 07 मिनट है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 05:43 से लेकर 06:59 तक रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com