Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश और पाकिस्तान में हिन्दूओं के ऊपर हुए हमला के विरुद्ध काठमांडू में प्रदर्शन

 

काठमांडू, २३ अक्टूबर । सन् १९४७ में बंगलादेश और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दूओं के ऊपर हुए सांघातीक हमला के विरुद्ध काठमांडू में प्रदर्शन हुआ है । नेपाल–भारत विकास मंच के नेतृत्व में काठमांडू स्थित माइतीघर मण्डला आयोजित प्रदर्शन में सयों सहभागी रहे हैं । स्मरणीय है, सन् १९४७ अक्टूबर २२ के दिन हिन्दूओं के विरुद्ध की गई नरसंहार को स्मरण करते हुए मंच की ओर से हर साल अक्टूबर २२ में ‘ब्ल्याक डे’ मनाया जाता है ।
मंच के अध्यक्ष रामकिशोर सिंह ने कहा कि विशेषतः पाकिस्तान में रहनेवाले अल्पसंख्यक हिन्दू, शिख आदि को बारबार यातना देकर मानवता विरुद्ध हिंसा की गई थी, इस तरह की घटना के प्रति राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को सतर्क बनाने के लिए मंच की ओर से प्रदर्शन होता आ रहा है । अध्यक्ष सिंह के अनुसार हिन्दूओं के विरुद्ध हुए हमला और नरसंहार के विरुद्ध एक्यवद्धता जाहेर कर अक्टूबर २२ को ‘ब्ल्याक डे’ के रुप में मनाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com