Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीजिंग समेत के कई हिस्सों में बढ़े कोरोना केस, होटलों की बुकिंग पर रोक

 


चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ रही है। शनिवार को राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच बढ़ाने और होटल की बुकिंग पर रोक लगा दी है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं। राजधानी बीजिंग में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए। संक्रमित पाए गए पांच लोगों ने इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र और शांक्सी प्रांत की 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच यात्रा की थी। ये लोग 16 अक्टूबर को बीजिंग लौटे थे। नगरीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक संक्रमित पाया गया एक अन्य व्यक्ति एक संक्रमित के करीबी संपर्क में आया था।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित इलाकों में विश्व हिंदूपरिषद नेपाल की राहत और बचाव सेवाएँ शुरू

इसके अलावा शुक्रवार को देश में संक्रमण के 32 मामले सामने आए। संक्रमण के मामलों में वृद्धि के पीछे शंघाई में रहने वाला एक बुजुर्ग दंपति है, जो शियान समेत कई शहरों में गए और कोरोना संक्रमण फैलाया। इसके बाद अधिकारी इस दंपति के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए हैं। तीन दिन के भीतर उनके करीबी संपर्क में आए सैकड़ों लोगों का पता लगाया गया, उनकी कोरोना जांच की गई और उनके साथ यात्रा करने वाले पांच लोग भी बाद में संक्रमित पाए गए।

यह भी पढें   नुवाकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे 'जेनजी' (Gen Z) युवा

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, इस दौरान अनेक शहरों में बड़े पैमाने पर जांच की गई और जहां-जहां संक्रमित लोग गए थे, उन्हें एरिया को सील कर दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com