आज से नेपाल संवत ११४२ शुरू, आज ही हो रहा है स्वयम् (आत्मा) की पूजा
जाजरकोट, ५ नवम्बर । आज से नेपाल संवत ११४२ शुरु हो गया है, जो हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है । विशेषतः नेवार समुदाय के लोग आज पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ इस पर्व मनाते हैं ।
राष्ट्रीय विभूति शंखधर साख्वा के स्मृति में नेपाल संव्त का शुरुवात हुआ था । साख्वा ने वि.सं. ९३७ में गरीब जनता को ऋण से मुक्त कर इस संवत का शुरुआत किया था । लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ त्रिरत्न मनंधर के अनुसार नेपाल संवत लिच्छविकाल के राजा राघवदेव के शासनकाल से शुरु हुई थी और पृथ्वीनारायण शाह के शासनकाल में एक मौलिक संवत के रुप में मान्यता मिली थी ।
इसीतरह आज नेवार समुदाय आज ही स्वयम् (आत्मा) की पूजा भी करते हें । आज, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन, नेवार समुदाय के लिए विशेष है । इस दिन वे लोग स्वयम् (अपनी आत्म) को पूजा करते हैं । मानव आत्मा सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है, यही धार्मिक मान्यता के साथ अपनी आत्मा को संतुष्ट रखने के लिए आत्मा पूजा की परंपरा शुरु की गई है ।

