Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाजरकोट में मिनी ट्रक दुर्घटना, दो की मौत, एक लापता

 

जाजरकोट, ५ नवम्बर । जाजरकोट जिले में एक मिनी ट्रक दुर्घटना हुई है, दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है । हादसे में एक व्यक्ति लापता हो गया है और अन्य सात व्यक्ति घायल हो गए हैं । घटना गुरुवार रात ११ बजे की है । सुर्खेत से चुनिचाँदे जा रही बा५ख नम्बर की मिनी ट्रक जाजरकोट स्थित रिठेखोला बबिया टकुरा में दुर्घटना हुई थी ।
जाजरकोट पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है । दो मृतकों में से दिल बहादुर शाही नाम के व्यक्ति पहचान में आए हैं, लेकिन उनका पता पहचान में नहीं है, दूसरे मृतक का नाम और पता के संबंध में अनुसंधान हो रहा है । दुर्घटना में एक व्यक्ति लापत्ता हैं ।
इसीतहर घायलों में असिका खड़का, करिश्मा रावत, दीपक बहादुर शाही, धन बहादुर रावत, नवीन सिंह और निरजन खड़का हैं । घायल धन बहादुर चालक है । पुलिस ने बताया कि ट्रक में १० लोग सवार थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com