सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से १५ लोग घायल, एक की अवस्था गंभीर
काठमांडू, सावन २५ – सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से १५ लोग घायल हो गए हैं । प्रहरी ने जानकारी दी है कि घायलोंं में धनुषा के जनकपुर उप महानगरपालिका–१५ रामपुर टोल के १३ वर्षीय अनुराग मंडल की अवस्था गंभीर है ।
यह दुर्घटना कर्जन्हा नगरपालिका–२ बंदीपुर स्थित फुलकुमारी महतो स्कूल के गेट के सामने हुई है । उतर वाहिनी से बंदीपुर स्थित महेन्द्र राजमार्ग की ओर जा रही ज १ त ४८०८ नंबर की ट्रैक्टर में बोलबम श्रद्धालु सवार थे । प्रहरी ने बताया कि स्कूल के सामने ऊचाई पर पहुचने के क्रम ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया ।
दुर्घटना में घायल होने वालों में १७ वर्षीय कृष्णा मंडल, ४० वर्षीया गंगिया मंडल, १८ वर्षीय राहुल दास, १३ वर्षीय प्रिंस दास, १८ वर्षीय गोपाल यादव, ३३ वर्षीया मोना कुमारी मंडल, ५० वर्षीया चन्द्र कुमारी दास, ६० वर्षीया रामदुलारी दास, ४४ वर्षीया राम कुमारी दास, १७ वर्षीय पंचा मंडल, १७ वर्षीय आसिस कुमार यादव, १२ वर्षीय बिकी मंडल, १३ वर्षीय कृष्णा कुमार यादव और बिना कुमारी मंडल हैं ।
सभी घायलों को इलाज के लिए फुलकुमारी महतो मेमोरियल अस्पताल, कर्जन्हा भेजा गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि दुर्घटना में संलग्न ट्रैक्टर इलाका प्रहरी कार्यालय बन्दीपुर के नियंत्रण में है । ट्रैक्टर चालक धनुषा जनकपुर उपमहानगरपालिका–१५ रामपुर टोल का ३५ वर्षीय रामबिहारी मंडल अभी फरार है । उसकी तलाश जारी है और दुर्घटना की जाँच भी हो रही है ।


