Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम युवा कमिटी के नये पदाधिकारियों का शपथग्रहण

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम के सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में अहम भूमिका निर्वाह करने वाली राम युवा कमिटी के नये पदाधिकारियों का पद एवं गोपनीयता की शपथग्रहण भव्यता के साथ संपन्न हुयी।शपथ ग्रहण समारोह के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र का मुख्य स्तंभ है। राष्ट्र निर्माण में उनका अहम भूमिका होती है।राम युवा कमिटी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है। नवरात्रि हो या विवाह पंचमी महोत्सव इसमें राम युवा कमिटी की जिम्मेदारी और बढ जाता है।सरोज कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न शपथग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार साह, बरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक कुमार साह, महासचिव सुभाष चन्द्र साह,सचिव लोकेश्वर झा, कोषाध्यक्ष विनय साह तथा सदस्य अमर ठाकुर,संदीप कुमार साह, जीतेन्द्र कुमार भगत, महावीर साह (गोपाल), धर्मेंद्र साह तथा सुदीप कुमार भंडारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। निवर्तमान अध्यक्ष सरोज कुमार साह ने नये अध्यक्ष विजय कुमार साह को जिम्मेवारी सौंपी।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी,प्रमोद कुमार चौधरी,निर्मल चौधरी,मनीष रमण साह सहित कई गणमान्य लोगों की सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com