प्रधानमंत्री बालेन भारत और चीन के राजदूतों से कर रहे हैं अलग –अलग मुलाकात
काठमांडू, सावन २५ – प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) आज नेपाल के लिए भारत और चीन के राजदूतों से अलग –अलग मुलाकात करने वाले हैं । परराष्ट्र मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री शाह भारतीय और चीनी राजदूतों से अलग अलग मुलाकात करेंगे । ये मुलाकात अब से कुछ ही देर बाद सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय में होगी ।
प्रधानमंत्री बालेन पहले भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मिलेंगे । इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री चीन के राजदूत से मिलेंगे ।
इससे पहले गत चैत १३ को प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद शाह ने राजदूतों और कूटनीतिक नियोगों के प्रमुखों से सामूहिक मुलाकात की थी । गत चैत २५ में हुए इस सामूहिक मुलाकात में राजदूतों तथा कूटनीतिक नियोगों के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री शाह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की थी ।
प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि वे किसी भी विदेशी कूटनीतिज्ञों से अकेले नहीं मिलेंगे । लेकिन असार २३ में उन्होंने एशियाली विकास बैंक (एडीबी)के अध्यक्ष मासातो कान्दा से अकेले मुलाकात की । आज भारतीय और चीनी के राजदूतों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री कल अमेरिकी दुतावास के उच्च अधिकारियों से भी मिलेंगे ।


