Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेता और पत्रकार के साथ भक्तपुर से १५ जुआरी गिरफ्तार

 

भक्तपुर, ७ नवम्बर । नेपाल पुलिस ने भक्तपुर से नेता और पत्रकार के साथ १५ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है । चंगुनारायण नगर पालिका–८ के सुदल पुरीगांव स्थित मनीराम पुरी के घर में शनिवार रात जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
महानगर पुलिस परिसर भक्तपुर के अनुसार जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन लोगों को १२ लाख ४३ हजार ७८० रुपये के नगद सहित कब्जे मे लिया है । पुलिस नियन्त्रण में आनेवालों में घरधनी मनीराम पुरी के अलवा सुशील खत्री, चंद्रशेखर खत्री, नवराज खत्री, राजन कार्की, चिरंजीवी फुयाल, जनक खत्री, जीवन श्रेष्ठ, परमेश्वर थापा, प्रेम कुमार बीके, सरोज भंडारी, बिनोद तिमिलसिना, विकास लामा, रूपेश न्याजू, रामू भंडारी आदि हैं ।
पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार होनेवालों में से कुछ व्यक्ति राजनीतिक दलों से जुड़े भी हैं, साथ में कुछ पत्रकार भी हैं । लेकिन उन लोगों की नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है । पुलिस ने यह भी कहा है कि मनीराम पुरी इससे पहे भी कई बार जुआ खेलाने की आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *