Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिंकर स्थित पुलिस पोस्ट छांगरु में स्थान्तरण, सीमा क्षेत्र सुरक्षा बिहीन

 

दार्चुला, ७ नवम्बर । दार्चुला जिला व्यास गांवपालिका में तिंकर छायालेक स्थित नेपाल पुलस की सुरक्षा पोस्ट छांगरु में स्थान्तरण हो गया है, जिसके चलते नेपाल–चीन सीमा क्षेत्र सुरक्षा बिहीन है । कार्तिक महिने की प्रथम हफ्ता में ही यहां स्थित पुलिसकर्मी ठंड से बचने के लिउ छांगरु आ गए थे, लेकिन यहां के स्थानीयबासी तिंकर में ही हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय दार्चुला के पुलिस नायब उपरीक्षक मनोहर प्रसाद भट्ट के अनुसार अधिक हिमपात के कारण यहां पीने का पानी भी अभाव है, इसीलिए तिंकर स्थित पुलस पोस्ट के अधिकारी उस जगह को छोड कर छांगरु में आ गए है । लेकिन तिंकर निवासी स्थानीयबासी मार्गशीर्ष प्रथम हफ्ता ही इस जगह को छोड़ने की तैयारी में हैं । व्यास गांवपालिका–१ के वडा सचिव विनोदसिंह बुढाथोकी ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां दो फिट उचाई की हिमपात हो गई थी, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित होने लगी है ।
स्मरणीय है, हर साल तिंकर स्थित पुलिसकर्मी एवं सर्वसाधारण मार्गशिर्ष शुरु होते ही ६ महीनों के लिए तिंकर छोड़ते हैं । हाल ही में तिंकर में बोर्डर आउटपोष्ट (बीओपी) का भवन भी निर्माण हुआ है, निर्माण कार्य कप्लिट होना बांकी है । इसीलिए यहां सशस्त्र पुलस की तैनाथी अभी तक नहीं हो पाई है । छांगरु में सशस्त्र पुलिस की नम्बर ५० गुल्म स्थापित है । लेकिन तिंकर में सुविधा सम्पन्न भवन ना होने के कारण लगभग ६ महीना सीमा क्षेत्र सुरक्षा बिहीन हो जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *