Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४ लाख ४३ हजार नगद के साथ चंद्रगिरि से १६ जुआरी गिरफ्तार

 

काठमांडू, ७ नवम्बर । नेपाल पुलिस ने ४ लाख ४३ हजार ५०३ नगद के साथ १६ जुआरियों को गिरफ्तार किया है । महानगरीय पुलिस वृत्त थानकोट से परिचालित पुलिस टोली ने चन्द्रागिरी नगरपालिका–१४ नौकाप स्थित शंकर थापा के घर से उन लोगों को गिरफ्तारी में ली है । घटना शनिबार रात ९ बजे की है ।
महानगरीय पुलिस वृत्त काठमांडू के प्रवक्ता एवं पुलिस उपरीक्षक रमेश कुमार बस्नेत ने कहा कि भारी परिणाम में रुपयों कि जीत–हार के लिए जुआ खेल रहे उन लोगों को ७ बुक तास के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार लोगों में चंद्रगिरी नगर पालिका–१३ के २६ वर्षीय पुष्कर थापा, ४६ वर्षीय पूर्ण बहादुर बसनेत, ४१ वर्षीय सुदर्शन बिदारी, ४६ वर्षीय लव कार्की, ४४ वर्षीय सुदामा केसी, ३१ वर्षीय विजय बुडाथोकी, ५० वर्षीय रवीन्द्र थापा और ४३ वर्षीय रवींद्र थापा राजन खत्री हैं। ।
इसी तरह चन्द्रागिरी–१३ के ही ३६ वर्षीय विश्वास जंग कार्की, ४० वर्षीय संजू थापा, ३८ वर्षीय निरंजन शाह ठाकुरी, और ४४ वर्षीय अष्टमन महारजन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसीतरह चन्द्रागिरी नगर पालिका–१४ निवासी शंकर थापा, निरंजन केसी आदि को भी गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com