सामूहिक बलात्कार आरोप में ३ युवा गिरफ्तार
म्याग्दी, ९ नवम्बर । सामूहिक बलात्कार आरोप में म्याग्दी पुलिस ने ३ युवा को गिरफ्तार किया है । घटना बेनी नगरपालिका–५ पुलाचौर की है । यहां स्थित एक महिला के आरोप पर पुलिस ने २४ वर्षीय हिटमेन बानियाँ, २२ वर्षीय प्रकाश रामदाम और १८ वर्षीय प्रवेश रामदाम को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि ३ अभियुक्तों में से १ को रुपन्देही से और बांकी २ को पोखरा से नियन्त्रण में लिया गया है ।
पीडित महिला को कहना है कि रात के समय में धमकी देकर उन लोगों ने उनके ऊपर जबरजस्ती की है । जिला पुलिस कार्यालय का कहना है कि पीडित महिला की ओर से लिखित शिकायत होने के बाद आरोपी युवाओं को नियन्त्रण में लिया गया है और घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।

