Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधिसभा में जारी अवरोध हटाने के लिए गृहमन्त्री द्वारा एमाले को आग्रह

 
बालकृष्ण खाँड, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, ९ नवम्बर । प्रतिनिधिसभा में जारी अवरोध हटाने के लिए गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँड ने प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले से आग्रह किया है । मंगलबार जनकपुरधाम स्थित जानकी मन्दिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रतिनिधिसभा ऐसी संस्था है, जहां जनता की आवाज और समस्या को प्रस्तुत कर समधान खोजा जाता है, जो आज अवरुद्ध है । उन्होंने कहा कि इसतरह जनप्रतिनिधिमुलक संस्था को अवरुद्ध करना ठीक नहीं है ।
गृहमन्त्री खाँड ने कहा– ‘आज प्रतिनिधिसभा प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी के कारण अवरुद्ध है । इस अवरोध को खत्तम करने के लिए मैं आग्रह करता हूं ।’ उनका यह भी कहना है कि अगर नियमित रुप से प्रतिनिधिसभा संचालन हो जाता है तो आम जनता में संसद् के प्रति भरोसा और विश्वास जागृत हो जाता है । गृहमन्त्री खाँड ने यह भी कहा कि राजनीतिक मूलधार से बाहर रहे राजनीतिक शक्तियों के साथ वार्ता कर उन लोगों को भी राजनीतिक मूलधार में लाने की प्रयास जारी है ।
गृहमन्त्री खाँड ने यह भी कहा कि आज देश में आन्तरिक तथा बाह्य सुरक्षा चुनौती भी बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि ऐसी चुनौतियों को सामना करने के लिए केन्द्र, प्रदेश और स्थानीय सुरक्षा निकायों के बीच समन्वय और सहकार्य की जरुरत है ।
इसीतरह मैथिली विकास समिति ने एक कार्यक्रम के बीच गृहमन्त्री खाँड को स्वागत और सम्मान भी किया है । कार्यक्रम में उद्योग वाणिज्य संघ जनकपुरधाम के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार महासेठ ने व्यवसायियों की ओर से सुरक्षा समस्या और आवश्यकता संबंधी एक ज्ञापनपत्र गृहमन्त्री खाँड के समक्ष प्रस्तुत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *