Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैश्य महिला संगठन द्वारा छठ ब्रतियों के बीच सामग्री बितरण

 


7 नवंबर, दिन रविवार को सीतामईया की जन्मभूम सीतामढ़ी की पावन धरती पर स्थानीय पार्टी जोन विवाह भवन में समाज के निचले तबके के छठव्रतियों के बीच 101 सुप वितरण किया गया। जिसमें साड़ी सेट, सिंगार का सामान, सूप, नारियल, सेव, गगरा निम्बू, धूप, अगरबत्ती, सलाई इत्यादि वितरित किया गया। *इस कार्यक्रम का संयोजन प्रखर नेत्री राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सीमा गुप्ता के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना निवासी लोकप्रिय समाजसेवी व एनडीए के वरिष्ठ नेता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान राजा चौधरी थे।* इस भव्य आयोजन में विवेक प्रसाद, मनोज कुमार शक्ति, अलाउद्दीन खां पूर्व चेयरमैन, राजीव कुमार काजू, प्रभास कुमार यादव, शशी रंजन कुमार यादव उर्फ मंटू जी, मनीष कुमार वार्ड पार्षद, उदय शंकर साह, पूजा जी, मंजू देवी पूर्व जिला पार्षद, सविता जायसवाल, प्रभात बच्चा जी, दीपक कुमार, देवेश जी, वीणा गुप्ता, सरिता देवी, रोशन कुमारी, रीना देवी, इत्यादि सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर सूप वितरित किया।
*इस कार्यक्रम के उपरांत राजा चौधरी ने सीमा गुप्ता को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महिला महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार प्रादेशिक कलवार कल्याण महिला महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पूर्व जिलापार्षद मंजू देवी और सविता जायसवाल को क्रमशः प्रदेश महासचिव और प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की गई।*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *