Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैश्य समाज द्वारा छठ पर्व के अवसर पर शुभकामना आदान-प्रदान

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मंगलवार को गायत्री कुंज अतिथि सदन में छठ पर्व के अवसर पर शुभकामना नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ तथा नेपाल बैश्य युवा संघ प्रदेश दो के द्वारा आयोजित की गयी। इस शुभकामना कार्यक्रम में प्रदेश दो के आंतरिक मामला तथा संचार मंत्री भरत साह प्रमुख अतिथि थे। आगे उन्होंने कहा की प्रदेश दो में सर्वाधिक संख्या हैं लेकिन हम बैश्य उप जाति में बंटे रहने से हम राजनीति में काफी पीछे हैं। इसलिए सभी बैश्य उप जाति में शादी ब्याह होनी चाहिए। इस अवसर पर अमरनाथ गुप्ता ने कहा की 25 गते से होने राष्ट्रीय जन गणना में उप जाति बैश्य के साथ कोष्ट में बैश्य लिखावें। बिधायक परमेश्वर साह, किशोरी साह कमल, पूर्व संबिधान सभा सदस्य धर्मेन्द्र साह पूर्व मेयर बजरंग साह सहित कई गणमान्य लोगों ने बिचार रखें। इस अवसर पर बैश्य समाज के बरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया गया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश दो के बैश्य युवा संघ केअध्यक्ष राजू कुमार साह ने किया वहींमंच संचालन राज कुमार साह ने किया।

यह भी पढें   कल्पना पटवारी और चंदन प्रजापति की आवाज़ में ‘चूड़ी जब खनखन करे लागेला’ का भव्य विमोचन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *