“पशुपतिनाथ – काशी विश्वनाथ” मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
काठमांडू, 10 नोवेम्बर । भारतीय दूतावास, काठमांडू द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर *पशुपतिनाथ-काशी विश्वनाथ * मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस मोटरसाइकिल रैली को कल 11 नवम्बर 2021 को *हंस मंडप, पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (दक्षिण गेट के पास) से सुबह 08:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। नेपाल से यह मैत्री मोटरसाइकिल रैली पहली बार भेजा जा रहा है । इसकी जानकारी दूतावास के PIC प्रमुख प्रथम सचिव श्री नवीन कुमार ने दी है ।


