बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली छठी मैया को दण्ड प्रणाम सहित देंगे अर्घ्य

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली दण्ड प्रणाम देते छठ घाट के लिए रवाना हुए है । इस दफा उनके साथ परिवार के सदस्य प्रमिश पराजुली भी है जो दण्ड प्रणाम दे रहे है । यह पहिला दफा नही है । यह उनका 18 वां दण्ड प्रणाम है जो लगभग तीन से चार किलोमीटर का दूरी तय कर छठ घाट पहुचेंगे । चार दिवसीय छठ पर्व का आज दूसरे दिन लगभग 10 बजे बिराटनगर के पोखरिया शिव मंदिर से दण्ड प्रणाम का शुरुवात किया जो उनके निवास स्थल के समीप है । धार्मिक कार्य मे हमेशा सक्रिय मेयर पराजुली का प्रेस सलाहकार कौशल निरौला ने बताया कि खरना सहित निराधार ब्रत रह मेयर श्री पराजुली सिंघिया घाट पहुच डूबते और उगते सूरज को अर्ध्य देंगे ।
प्रेस सलाहकार के अनुसार 28 वर्ष के उम्र से मेयर पराजुली छठ पर्व करते आ रहे है । मेयर बनने के बाद उनका यह चौथा दण्ड प्रणाम है । नगरवासी का सुख , शांति ,समृद्धि के लिए निराधार ब्रत और छठ मैया को दण्ड प्रणाम देने की बात मेयर पराजुली ने कही है ।




