Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महावीर झंडोत्सब के अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय दंगल का होगा आयोजन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल से सटे मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के राढ गांव में महावीर झंडा का मेला का आयोजन किया गया है। 11नवंवर को जिला पार्षद रेणु कुमारी तथा स्थानीय मुखिया श्याम कुमार यादव संयुक्त रूप से झंडा का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया गया है। दंगल में अयोध्या के बाबा केशव दास के नेतृत्व में भारत के नामी पहलवान भाग लेंगे। वहीं नेपाल से पहलवान जय प्रकाश यादव के अगुवाई में नेपाल के ख्याति प्राप्त पहलवान नरेश गिरि बाबा, सार्क खेल में रजत पदक विजेता राजा यादब, सागर यादब सहित एक दर्जन ख्याति प्राप्त पहलवान दंगल में भाग लेंगे। केशव दास बाबा के नेतृत्व में आए पहलवान तथा नेपाल के पहलवानों के बीच चुनौती पूर्ण दंगल प्रतियोगिता होगा। समापन सह पुरस्कार बितरण समारोह में धार्मिक न्यास बोर्ड के उपाध्यक्ष सह बिधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल, नेपाल के धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल सहित कई गणमान्य लोग भाग लेंगे। मेला में सुरक्षा के लिए स्थानीय स्वयंसेवक के साथ कलुआही थाना ने अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था के साथ एम्बुलेंस के साथ मेडिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा। 1972में शुरू किया गया महावीर झंडा बना था। करीब 25बर्षो से दो बर्ष के वाद पूर्व जिला षार्षद स्व. देव नारायण यादब(नेता जी) के नेतृत्व में मनाए जाने की परंपरा शुरू की गयी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *