जिला पार्षद तथा मुखिया सहित चार लोगो ने किया झंडा का उद्घाटन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के राढ गांव में चार दिवसीय झंडा का उद्घाटन कलुआही के जिला पार्षद रेणु देवी, स्थानीय मुखिया श्याम कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार यादव तथा बरीय शिक्षक चन्द्र देव यादव ने फीता काटकर झंडा मेला का बिधिवत उद्घाटन किए। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला पार्षद रेणु देवी ने कहा कि मैं मलमल पंचायत उत्तरी की जनता का ऋणी हूं जहां के मतदाता मालिक ने मूझे अपार प्यार दिया। मैं इस पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। जिला से जो विकास की राशि आबंटित होगा। मैं इस पंचायत के बिकास में खर्च करूंगी। इस अवसर पर जिला पार्षद के पति तथा नियोजित शिक्षक के प्रदेश पदाधिकारी धर्मेन्द्र यादब ने कहा कि झंडा निर्माण में सदैव आर्थिक मदद करुंगा। इस उद्घाटन अवसर पर झंडा समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव (शिक्षक), कृष्ण देव यादव, हीरा लाल राय सहित झंडा मेला समिति के पदाधिकारी तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

