Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राढ गांव में अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती शुरू

 


जनकपुरधाम / मिश्री लाल मधुकरज । नकपुरधाम से 25किलो मीटर दूर मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के राढ गांव में तीन अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र यादव तथा बरीय शिक्षक चन्द्रदेव यादव ने किया। दोनो पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरूआत हुई। इस अन्तरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में अयोध्या के बाबा केशव दास के नेतृत्व में भारत के ख्याति प्राप्त पहलवान दंगल में उतरे हैं। वहीं नेपाल के अन्तराष्ट्रीय पहलवान नरेश गिरि बाबा की अगुवाई में भारत से मंटी (दिल्ली), अभिषेक (दिल्ली), नरेश पहलवान पंजाब, प्रवेश पहलवान (यू. पी.,सहारनपुर), तथा सुरेंद्र पहलवान (अयोध्या) अखाड़ा पर दम खम दिखा रहे है। अन्तरराष्ट्रीय पहलवान नरेश गिरि बाबा नेपाल, सार्क कुश्ती में रजत पदक बिजेता राजा यादब, सागर यादब, रोशन, जय प्रकाश यादव आदि 12नबंवर को दंगल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पहली बार मिथिलांचल की धरती पर बाबा केशव दास तथा बाबा नरेश गिरि के बीच पांच बर्ष पहले काठमांडू में कुश्ती दो दिनों तक हुआ था। जिसमें दोनों के बीच कुश्ती हुआ था जो निर्णायक रहा। कुश्ती का रेफरी राजीव यादव (खलीफा) है। झंडा समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव , कोषाध्यक्ष बिनोद यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल है। शिक्षक अनिल पासबान की टीम निर्वाह कर रही है। बिनोद यादव, कृष्ण देव यादव सहित कई लोग बिधि ब्यवस्था देख रहे है। इस रोमांचकारी दंगल को देखने के लिए आस पास के गांवो से हजारों की संख्या लोग पहुचे हैं। 12तथा 13तारीख को मैच काफी रोमांचक होगा।

यह भी पढें   जीप दुर्घटना में २ लोगों की मृत्यु, ३ लोग गंभीर रुप से घायल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com