आईपीएस ट्रेनिङ में नेपाल के ३ पुलिस इन्सपेक्टर को अवार्ड
काठमांडू, १३ नवम्बर । भारतीय शहर हैदरावाद में सम्पन्न इण्डियन पुलिस ट्रेडिङ (आईपीएस) में नेपाल पुलिस के ३ पुलिस निरीक्षक (इन्सपेक्टर) को अवार्ड प्राप्त हुआ है । शुक्रबार हैदरावाद सरदार बल्लभभाई पटेल पुलिस एकेडेमी में आयोजित दीक्षान्त सामारोह में नेपाल पुलिस के इन्सपेक्टर अनिल थापा, किरण राउत और सिमोन धिताल को अवार्ड दिया गया ।
प्राप्त सूचना अनुसार उन लोगों को क्रमशः आउडोरमा दि बिएसएफ ट्रफी, दि जयपुर कप और दि जयपुर कप अवार्ड से सम्मान किया गया । नेपाल पुलिस के आईजीपी शैलेश थापा भी उपस्थित उक्त सम्मान कार्यक्रम में भारतीय सुरक्षा सल्लाहकार अजित डोवल ने उन लोगों को अवार्ड प्रदान किया था । तालिम में नेपाल से इन्सपेक्टर सुभाष खतिवडा और होमनाथ रेग्मी की भी सहभागिता रही थी ।

