Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 13 नवम्बर 2021 शनिवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*वाराही नारसिंही च कौमारी वैष्णवी तथा।*
*त्वमापः सर्वलोकेषु ज्योतिस्त्वं ज्योतिरूपिणी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 13 नवम्बर 2021 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- नवमी दिन में 9:36 तक उपरांत दशमी,
नक्षत्र :- शतभिषा रात्रि 7:41 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद,
योग:- ध्रुव प्रातः 8:24 तक उपरांत व्याघात,
कारण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:35
सूर्यास्त : संध्या 05:25
सूर्य :- *विशाखा नक्षत्रे तुला राशौ रवि*
चंद्रमा :- *कुम्भ राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज अक्षय नवमी, दुर्गा नवमी एवं गौरी व्रत में पवित्र स्नान, आंवले में श्री विष्णु पूजन, गुप्त दान, रुद्राभिषेक पूजन, शिव पूजन एवं आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करना, दान करना एवं स्वयं भोजन करना सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन अभिषेक तेल से अभषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ के साथ विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

मेष राशि:-
आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके व्यवसाय को आज नया सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी कार्य के लिए स्त्री जाति की मदद कर सकते है, जिससे आपको खुशी होंगी। आज सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखने की कोशिश करें। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। मां स्कंदमाता के सामने कपूर जलायें, घर में शांति बनी रहेगी।

यह भी पढें   लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में : बशीर बद्र

वृष राशि:-
आज आप का मन कुछ नया सीखने का कर सकता है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरुर मिलेगी। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें।

मिथुन राशि:-
आज समझदारी से आप हर तरह की स्थिति को काबू कर लेंगे। नौकरी व्यवसाय को आज कोई नयी जानकारी मिलने से बड़ा फायदा मिलेगा। घर में आज सभी के साथ रहने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे है, जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, अपके करोबार में बरकत होगी।

कर्क राशि:-
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है। संयम आवश्यक है। आज कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, बेहतर होगा की आज इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करने की कोशिश करें। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संतान की सफलता आपके तनाव को कम कर देगी। मां स्कंदमाता का ध्यान करें ,सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सिंह राशि:-
आज का दिन धनवर्षा करने वाला है। जो जीवन मे रिसर्च कर रहे हैं, आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज अपना सभी काम खुद ही करने की कोशिश करें तो बेहतर रहेगा। जो लोग व्यापारी हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चे आज होमवर्क पूरा न करने की बजाए खेलने में लगे रहेंगें। जिससे मन को अशांत न होने दें। मां दुर्गा को फुल अर्पित करें, रूके हुये काम पूरे होंगे।

यह भी पढें   सिक्किम में डा. कायस्थ लिखित पुस्तक विमोचन

कन्या राशि:-
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य कराने की योजना बनेगी। कार्य की तैयारी कर रहे लोगों को आज बड़े के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको घर मे अच्छी भोजन खाने को मिलेगी परिवार के किसी जरुरी काम की वजह से आपकी दिनचर्या काम थोडा रूक सकता है। मां स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलायें, मानसिक तनाव दूर होगा।

तुला राशि:-
आज विवादों से दूर रहने का दिन हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, मीठी वाणी का प्रयोग करें। जो लोग समाज सेवा कार्य से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। करियर को अच्छा बनाने के विभिन्न अवसर आयेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए ,आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

वृश्चिक राशि:-
आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढेंगे। अपनी योजनायें दूसरों से साझा न करें वरना दूसरे इसका गलत फायदा उठा सकता हैं। आज छोटे-मोटे मुनाफे आपको मिलते रहेंगे। अगर आपके मन में कोई पुरानी बात चल रही है तो आज उसे भुला दें। स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहने वाला है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगें।

धनु राशि:-
आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है, तो आपके आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आज बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय दें। आज आप अपना नया उपयोग वस्तु खरीद सकते है। मां दुर्गा की आरती करें, तरक्की के अवसर मिलेगें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 मई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

मकर राशि:-
कारोबार से संबंधित आज कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आज आप आवास, भोजन प्रसाधन का के बारें में सोच सकते है। खुले मन और ईमानदारी से काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे। आज जानकारी लेने और रिसर्च या खोज या किताब पढ़ने का मन करेगा। मां स्कंदमाता को नमस्कार करने से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि:-
आज काम के सिलसिले में दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है जीवन के लिए किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये नई योजना बनाना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आप समाज के कल्याण में सहायता करेंगें। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करने से धन धान्य में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि:-
आज माता पिता गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी अतः आज इनसे जरूर संपर्क करें और अपनी समस्या शेयर करें। पुनः आप को आज सफलता की कोई किरण नजर आने वाली है आज अपने दैनिक संसाधनों को अच्छी तरह से चार्ज कर लें, क्योंकि आपको इससे ज्यादा काम करना पड़ सकता है। दिमाग पर जोर ना दें। आज भोजन संयमित एवं भूख से कम लें। शाम को हल्का खाना खाने से सेहत ठीक रहेगी। मां दुर्गा को कुमकुम का तिलक लगाएं, अपके साथ सब अच्छा होगा।

*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*


*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed