Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में भारतीय कार दुर्घटना, ४ लोगों की मृत्यु

 

रौतहट, १४ नवम्बर । रौतहट जला यमुनामाई गाउँपालिका–५ जुनखुनुवा में शनिबार रात १० बजे एक भारतीय कार दुर्घटना हो गई है । उक्त दुर्घटना में कार में सवार ४ लोगों की मृत्यु हुई है ।
रौतहट पुलिस के अनुसार युके१२सी २९०० नम्बर की कार सडक से पानी की तलाव में गिरने से उन लोगों की मृत्यु हुई है । उद्धार के लिए नेतृत्व करनेवाले रौतहट पुलिस के एसपी विनोद घिमिरे ने कहा कि कार की सीसा तोडकर सभी को निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुँचाते ही मृत्यु घोषित की गई थी ।
पुलिस ने कहा है कि मरनेवाले दो व्यक्ति भारतीय शहर बिहार स्थित बखरी बेतौना गांव के हैं । बांकी दो व्यक्तियों की पहचान होना बांकी है । घटना संबंध में नेपाल पुलिस ने रात में ही भारतीय पुलिस को खबर की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com