Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सीमा पर तीन नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

 

बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर में नेपाल भारत सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने 3 नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों नाइजीरियाई नागरिक जरूरी कागजात के बगैर एक टेम्पो में सवार होकर नेपाल के सिरहा जिले के रास्ते माड़र सीमा होकर भारतीय सीमा चौकी बेतौंहा से भारत में प्रवेश करने की फिराक में थे. इसी दौरान सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन के जवानों ने शक के आधार पर तीनों नाइजीरियाई नागरिकों के साथ टेम्पो चालक व एक अन्य नेपाली नागरिक को हिरासत में ले लिया है.
बताया जा रहा है कि हिरासत में लेने के बाद जयनगर एसएसबी की 48वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट चंद्रशेखर और जयनगर एएसपी डॉ शौर्य सुमन समेत सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इन सभी से सघन पूछताछ की जा रही है. फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस मामले में किसी तरह की जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है. लेकिन सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक तीनों नाइजीरियाई नागरिक जरूरी कागजात के बगैर ही भारत में प्रवेश करने की फिराक में थे.

यह भी पढें   दीपक भट्ट प्रकरणः अन्य वीआईपी उद्योगपतियों के नाम भी आए सामने, शेयर बाजार में हेरफेर का खुलासा

आपको बता दें कि पूर्व में भी मधुबनी के जयनगर से कुछ विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने को लेकर हो चुकी है. साल 2019 में जयनगर रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया था, जबकि साल 2016 में जयनगर रेलवे स्टेशन से एक नाइजीरियाई नागरिक को एसएसबी व रेल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed