कोराना विरुद्ध वैक्सिन के लिए अब इंतजार करना नहीं पड़ेगाः मन्त्री खतिवाडा

काठमांडू, १८ नवम्बर । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री विरोध खतिवडा ने कहा है कि अब कोरोना विरुद्ध वैक्सिन लगाने के लिए किसी को भी इंतजार करना नहीं पड़ेगा । त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में आज फाइजर वैक्सिन अभियान अन्तर्गत अमेरिकी विदेश मन्त्री डोनाल्ड लू के साथ अनुगमन भ्रमण करते हुए उन्होंने कहा– ‘अब नेपाल में वैक्सिन का अभाव नहीं है । अपने लिए उपर्युक्त वैक्सिन केन्द्र में जाकर हर व्यक्ति ले सकते हैं, इंतजार करना नहीं पड़ेगा ।’
मन्त्री खतिवडा ने कहा कि वीर अस्पताल, त्रिवि शिक्षिण अस्पताल, पाटन स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान, सैनिक अस्पताल और नेपाल पुलिस द्वारा संचालित अस्पताल में २४ घंटा सर्वसाधारणों के लिए वैक्सिन उपलब्ध हो सकता है । उन्होंने कहा कि अब कुछ समय के बाद जिला–जिला में भी वैक्सिन की उपलब्धता सहज होनेवाला है ।
मन्त्री खविडा ने कहा कि अब एक महिने के बाद १२ साल से १८ साल उम्र समूह के बालबालिकाओं को फाइजर वैक्सिन दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सरकार ६० लाख डोज फाइजर वैक्सिन लाने की तैयारी में है । उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सिन सतप्रशित जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा ।

