Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार की आर्थिक सहयोग में रुपन्देही में निर्माण हो रहा है विद्यालय भवन

 

रुपन्देही, १८ नवम्बर । भारत सरकार की आर्थिक सहयोग से रुपन्देही जिला बुटवल नगरपालिका में एक नयां विद्यालय भवन निर्माण हो रहा है । यहां स्थित सबसे पुराना श्री नहरपुर माध्यमिक विद्यालय के लिए नयां भवन निर्माण की आवश्यकता है । यही आवश्यकता को मध्यनजर करते हुए भारतीय सहयोग में नयां भवन निर्माण किया जा रहा है ।
काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के विकास साझेदारी तथा पुननिर्माण प्रभाग के प्रमुख करुण वंशल और बुटवल नगरपालिका के मेयर शिवराज सुवेदी ने भवन निर्माण के लिए संयुक्त रुप में शिलान्यास किया । नेपाल–भारत विकास साझेदारी कार्यक्रम अन्तर्गत यह भवन बन रहा है । उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में निर्माण के लिए तय इस भवन निर्माण की लागत ४ करोड है ।
स्मरणीय है, सन् १९७१ में स्थापित श्री नहरपुर विद्यालय इस क्षेत्र के लिए सबसे पुराना विद्यालय है । निर्माण सम्पन्न हो जाने के बाद विद्यालय नयां भवन में सिफ्ट होगी । आज के दिन यहां ११२७ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं । इसमें से ५० प्रतिशत छात्राएं हैं ।
सन् २००३ से भारत ने नेपाल में स्वास्थ्य, पीने का पानी, कनेक्टिभिटी, सरसफाई जैसे सार्वजनिक उपयोगिता जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना अन्तर्गत काम शुरु किया था । इस परियोजना अन्तर्गत अभी तक ४५४ परियोजना सम्पन्न हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com