Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में बीजेपी प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री का भव्य स्वागत

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा पूर्व सांसद विजय सोनकर शास्त्री को जनकपुरधाम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।वे सपरिवार बुधवार को काठमांडू से जनकपुरधाम हवाई जहाज से पहुंचे।विमान स्थल पर लोकतांत्रिक समाजबादी पार्टी के उपाध्यक्ष तथा सांसद बृषेश चंद्र लाल ,बिधायक चमेली दास, प्रदेश दो के दलित आयोग के अध्यक्ष राम प्रवेश बैठा सहित अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया।विजय सोनकर शास्त्री ने जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कीं।जानकी मंदिर के कनिष्ठमहन्त राम रोशन दास बैष्णव ने अंग बस्त्र तथा माला से सभी को स्वागत किया। पूजा अर्चना के वाद मारबाड़ी सेवा समिति के सभाकक्ष में दलित आयोग द्वारा बुद्धिजीबियों की बैठक में भाग लिया।लोकतांत्रिक समाजबादी पार्टी के उपाध्यक्ष सांसद बृषेश चंद्र लाल ने मधेशी के साथ भेदभाव,नागरिकता समस्या,संविधान में मधेशी के साथ भेदभाव ,बॉर्डर की समस्या सहित भारत नेपाल के रिश्ते के बारे में जानकारी दीं।वहीं प्रदेश दो के दलित आयोग के अध्यक्ष राम प्रवेश बैठा ने नेपाल के दलित के बारे में बताया।भाजपा के प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री को कई नेताओं ने भी मधेश के बारे में अलग अलग समस्या से अवगत कराया।
इसके वाद सोनकर ने अपने संशोधन में कहा कि नेपाल तथा भारत में दलित सामाजिक तथा आर्थिक रुप से अपहेलित हैं।बाबा साहव अम्वेदकर की दूरगामी सोच तथा संविधान में दलित को सरकारी नौकरी तथा सांसद,विधायक के लिए सीट आरक्षित करने से दलित के जीवन में बदलाव आया। बावू जगजीवन राम,राष्ट्रपति के.आर.नारायण,वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, कांशीराम,
मायावती सहित अनेको दलित नेता इन्ही की देन हैं। उन्होने कहा कि मेरी नेपाल यात्रा विशुद्ध रुप से धार्मिक हैंउसे राजनीति नजरिया से नहीं देखा जाए। नेपाल में संविधान संशोधन कर भारत की तरह सभी क्षेत्रों में आरक्षण लागू होना चाहिए।उन्होने आगे कहा की प्रधान मोदी जी कार्यकाल में भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बढी हैं।उत्तर प्रदेश में देश बिरोधियो तथा अराजकता फैलाने बालो को उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं हैं।आगामी चुनाव में योगी जी अपार बहुमत से चुनाव जीत कर सरकार वना रही हैं। उन्होने भारत सरकार द्वारा नेपाल क़ो दी जा रही सहायता के प्रति मोदी जी का आभार जताया।सोनकर ने कहा की माननीय प्रधान मंत्री के जनकपुरधाम आगवन के वाद पूरे भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भारत आ रहे हैं।उन्होने कहा की मधेशी के समान अधिकार के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव मधेशी के साथ खड़ा हैं।मौके पर बिधायक रामाशीष यादव, नेपाल पत्रकार संघ प्रदेश दो के अध्यक्ष राजेश कर्ण, लोसपा नेता संजय सिंह, विभा ठाकुर,सदाशिव मिश्र,धीरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बिजय सोनकर शास्त्री प्रदेश दो के गवर्नर हरि शंकर मिश्रा से भी औपचारिक मुलाकात कीं।चार बजे जनकपुर से विमान से काठमांडू के लिए प्रस्थान कर दिए।

यह भी पढें   नेपाल और यूरोप के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com